शुगर में कितने बादाम खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:20

शुगर में बादाम खाना चाहिए या नहीं: जानिए डायबिटीज में बादाम खाने से क्या होता है

बादाम भले ही दिखने में छोटे हों, लेकिन ये पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। ऐसे में शुगर में बादाम खाना चाहिए या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब आपको इस ब्लॉग में मिलेगा। इस आर्टिकल के जरिये हम मधुमेह के लिए बादाम से जुड़े सभी उलझनों से छुटकारा दिलाएंगे और बताएँगे कि डायबिटीज में बादाम खाने से क्या होता है। तो मधुमेह के लिए बादाम खाने को लेकर हर खास जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्या मधुमेह रोगी बादाम खा सकते हैं?

जी हाँ, मधुमेह रोगी बादाम खा सकते हैं। यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसमें शुगर व कार्बोहायड्रेट की मात्रा कम होती है और इसमें फाइबर व प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यही कारण है कि इसके सेवन से शुगर लेवल संतुलित रह सकता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स, आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये पोषक तत्व डायबिटीज को मैनेज करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
डायबिटीज में बादाम खाने के फायदे

शुगर के रोगी के लिए बादाम फायदेमंद हो सकता है। इसलिए कई डॉक्टर मधुमेह में इसे खाने की सलाह देते हैं। शुगर में बादाम खाने के फायदे कुछ इस तरह से हैं:
1. मैग्नीशियम से समृद्ध

बादाम मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है। मैग्नीशियम डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह डायबिटीज में होने वाले जोखिम जैसे – हाई बीपी, हृदय रोग से बचाव करने में भी सहायक हो सकता है।
2. हृदय के लिए

मधुमेह में बादाम खाने के फायदे हृदय के लिए भी हो सकते हैं। दरअसल, वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (World Heart Federation) के अनुसार, डायबिटीज में ह्रदय रोग का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में मधुमेह में ह्रदय का ध्यान रखना आवश्यक है।

तो इस स्थिति में बादाम का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें अन सैचुरेटेड यानी हेल्दी फैट होता है। यह हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में, डायबिटीज में हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाले हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है और ह्रदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
3. वजन नियंत्रित रखे

शुगर के रोगी के लिए बादाम फायदेमंद होता है, क्योंकि बादाम प्रोटीन और फाइबर से समृद्ध होते हैं। बादाम में मौजूद ये पोषक तत्व वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, प्रोटीन और फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रख सकते हैं, जिससे कि अतिरिक्त आहार के सेवन से बचा जा सकता है। बता दें कि वजन बढ़ना डायबिटीज की जटिलताओं में से एक है, जिससे डायबिटीज की स्थिति खराब हो सकती है। ऐसे में वजन संतुलित रखने से शुगर लेवल में भी कमी आ सकती है।
4. बीपी कंट्रोल करे

हाई ब्लड शुगर होने पर रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही यह धमनियों को सख्त कर सकता है, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहते हैं। ऐसे में इस स्थिति में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। तो डायबिटीज में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए बादाम मददगार हो सकते हैं।

दरअसल, बादाम में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं, जो सोडियम लेवल को कम करने का काम कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है।
5. मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार

डायबिटीज में बादाम खाने के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी हो सकते हैं। दरअसल, डायबिटीज में अल्ज़ाइमर (Alzheimer’s – याददाश्त से जुड़ी समस्या) हो सकता है। ऐसे में इससे बचाव में बादाम सहायक हो सकते हैं। रिसर्च की मानें, तो बादाम में फोलेट, टोकोफेरोल, मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड व पॉलीफेनोल्स, जैसे एसेंशियल पोषक तत्व होते हैं, जो कॉगनिटिव डिस्फंक्शन (Cognitive dysfunction) यानी याददाश्त कमजोर होने के जोखिम से बचाव कर सकते हैं।
6. एनर्जी बूस्ट करे

अधिकतर लोग डायबिटीज के समय कमजोरी और थकान महसूस करते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसमें मैग्नेशियम, विटामिन ई और प्रोटीन मौजूद हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। इससे डायबिटीज के दौरान होने वाली थकान से राहत मिल सकती है।
7.स्वस्थ हड्डियों के लिए

डायबिटीज में हड्डियों से जुड़ी समस्या होने का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में डायबिटीज में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। बादाम कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जिस कारण यह हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
8.आंखों को स्वस्थ रखे

हाई ब्लड शुगर लेवल का असर आंखों पर भी पड़ सकता है। शुगर का बढ़ा हुआ स्तर आंखों की रक्त वाहिकाओं को डैमेज कर सकता है। ऐसे में डायबिटीज में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है, जिस कारण इसका सेवन आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
डायबिटीज में कब और कितना बादाम खाना चाहिए?

शुगर में किसी भी खाद्य पदार्थ को कब और कितना खाना चाहिए, यह बात काफी मायने रखता है। ऐसे में इस समय 1 दिन में कितने बादाम खाना चाहिए, आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए।

डायबिटीज में बादाम कब खाना चाहिए:

अगर आप सोच रहे हैं कि बादाम खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? तो बता दें कि डायबिटीज में बादाम को दिन के किसी भी समय खा सकते हैं। हालाँकि, बेहतर परिणाम के लिए बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह के नाश्ते के बाद ले सकते हैं।

डायबिटीज में रोज कितने बादाम खाने चाहिए:

डायबिटीज में दिनभर में 6 से 8 बादाम खा सकते हैं। बेहतर है इस बारे में एक बार डॉक्टर से भी बात करें।
डायबिटीज में बादाम को खाने के तरीके

यहां आप जानेंगे कि डायबिटीज में बादाम को कैसे खाना चाहिए, कि शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। शुगर में बादाम को कुछ इस तरह से सेवन कर सकते हैं:

बादाम को ऐसे ही साबुत खा सकते हैं।
रात में बादाम को पानी में भिगोकर सुबह छिलके निकालकर या ऐसे ही खा सकते हैं।
डायबिटीज में बादाम को दूसरे ड्राई फ्रूट्स में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
कुछ बादाम को दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं।
बादाम को पीसकर इसके पाउडर को दूध में मिक्स करके भी पी सकते हैं।

डायबिटीज में अधिक बादाम खाने के नुकसान

सीमित मात्रा में बादाम खाना अच्छा होता है, पर इसे अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ये नुकसान कुछ इस तरह के हो सकते हैं:

कुछ डायबिटिक को बादाम के सेवन से एलर्जी हो सकती है।
बादाम फाइबर से समृद्ध होते हैं, जिससे कि इसके अधिक सेवन से पेट में ऐंठन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
बादाम में ऑक्सालेट नामक कंपाउंड होता है, जो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकता है।

शुगर में बादाम खाना चाहिए या नहीं, उम्मीद है आपको इसकी जानकारी मिल गई होगी। साथ ही डायबिटीज में किसी भी आहार के चयन को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। डायबिटिक्स को आहार में क्या शामिल करना चाहिए, इस बारे में आप जानने के लिए Phable के साथ जुड़े विशेषज्ञ से नियमित रूप से सलाह ले सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info